अपराध /दुर्घटना

25 दिन पूर्व चकमा दे कर भागा चिट्टा व्यापारी फिर दिल्ली में लगा हाथ

कोटखाई पुलिस को चड़ीगढ़ में 25 दिन पूर्व चकमा दे कर भागा चिट्टा व्यापारी फिर दिल्ली में लगा हाथ | न्यायालय द्वारा विवेक चौहान को 10 दिन की न्यायिक हिरासत रिमांड पर भेजा गया है | डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विवेक चौहान पुत्र लेफ्टिनेंट बाबू लाल निवासी ई-2-128 ब्लॉक ई-11 मदनगीर फेस-2 दक्षिणी दिल्ली उम्र 23 वर्ष को रावतन पुल, कोटखाई के पास आरोपी से 10.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया। 25 सितंबर को न्यायालय द्वारा विवेक चौहान का 3 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड पर तथा 26 सितंबर को विवेक चौहान ने पूछताछ में बताया कि उसे ये दिल्ली के वीर नामक व्यक्ति ने दिया था, शिमला में बेचने के लिए तस्करी का सामान आरोपी ने केवल वीर नाम के व्यक्ति की पहचान की थी।

इस नशे के कारोबार में कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच की जानी थी, जिसके लिए आरोपी को 4 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड हासिल किया गया और आरोपी विवेक चौहान उपरोक्त को दिल्ली ले जाया गया। जब पुलिस पार्टी गिरफ्तार आरोपियों को निजी कार में वापिस पुलिस स्टेशन कोटखाई ला रही थी। तो रात 10 बजे मोटर मार्केट नंबर 331 मनीमाजरा में कार का टायर चेक कराने के लिए रुके थे। तो इसी दौरान आरोपी विवेक चौहान मौका देख कर पुलिस पार्टी को चकमा देकर कार से भाग गया था, जिसकी हर संभावित स्थान पर तलाश की गई, लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल सका। जिस पर थाना मनीमाजरा, चंडीगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी विवेक चौहान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पार्टी पुनः दिल्ली एवं चण्डीगढ़ हेतु रवाना हुई। काफी मेहनत के बाद 25 दिनों से अधिक समय तक लगातार चले सर्च ऑपरेशन के बाद 24 अक्तूबर को उपरोक्त विवेक चौहान को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विवेक चौहान को 25 अक्तूबर को न्यायालय एसीजेएम ठियोग में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा विवेक चौहान को 10 दिन की न्यायिक हिरासत रिमांड पर भेजा गया है और आगे की कारवाही अमल में ला रही है |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

18 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

21 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago