मुख्य समाचार

डोम समाज ने अनुसूचित जनजाति में शामिल होने की अफ़वाह का किया खंडन

राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट)

हाल ही में गिरी पार क्षेत्र में करीब डेढ़ लाख लोगों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल होने की केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंजूरी मिली है डोम समाज उन लोगों को बधाई देता है जिन जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया है। गिरि पार में अनुसूचित जाति के अधिकारों की लडाई के लिए बना सांझा मंच गिरी पार अनुसूचित जाति अधिकार सरंक्षण समिति, हमारा डोम समाज जिसके साथ मिलकर अधिकारों की लड़ाई लड़ राह है। हमारा समाज इस बात का पूर्णतः खंडन करता है कि पिछले दिनों किसी अखबार में छपी खबर ओर नौहराधार से संबंध रखने वाला एक व्यक्ति दिलावर सिंह ने जो बयान दिया कि डोम समाज भी अनुसूचित जनजाति में शामिल होने की बात कर रहा है ये एक अफ़वाह ओर झूठी खबर है। उस व्यक्ति का इस बयान के पीछे अपना व्यक्तिगत ओर राजनीतिक मत हो सकता है लेकिन पूरे गिरी पार के डोम समाज के बारे में ये ग़लत बयान देना निंदनीय है हमारा गिरी पार का पुरा डोम समाज इस बात का खंडन करता है। हमारा समाज हाटी सीमित के लोगों से भी ओर उन नेताओं से भी निवदेन करता है कि जिस तरह से हर खुमलियों के मंचो से हमारे समाज के लोगों के साथ न होने पर या बिना सहमति के बेवजह अनुसूचित जनजाति में शामिल होने की बात की जा रही है ये बिल्कुल ग़लत बयान है कृपया इस तरह की गलत बयान बाजी ना करें। प्रिंट मीडिया के लोगों से भी हमारा निवदेन है कि बिना किसी प्रेस नोट या हमारे डोम समाज के लोगों की सहमति के बग़ैर कोई भी इस तरह की न्यूज़ ना छापें। इन सब बयान के समर्थन में डोम समाज के संगडाह से लायक राम, अजय, पुनीत, पूर्व बी डी सी मेंबर दौलत राम, अरविंद कुमार, जयपाल, राजेंद्र व शिलाई से भरत, मामराज पोंटा से सुरेश, विनोद ओर राजगढ़ की डोम समाज की बनी सीमित ने संयुक्त रूप से इसका समर्थन किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

3 minutes ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

34 minutes ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

39 minutes ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

3 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

3 hours ago

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

3 hours ago