अपराध /दुर्घटना

ठानटी-लालसा मार्ग पर सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

रामपुर बुशहर के अंतर्गत आने वाले ठानटी लालसा मार्ग पर शुक्रवार रात एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हुए है। ये हादसा बीती रात करीब दस बजे हुआ, जिसकी सूचना प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना के मुताबिक लालसा-ठानटी मार्ग पर पिकअप गाड़ी एचपी 06बी 2603 सड़क मार्ग से करीब चालीस मीटर नीचे लुढ़क गई। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे, जिसमे 30 वर्षीय विनोद कायथ पुत्र सालिग राम गांव बशरी डाकघर नरेन तहसील रामपुर जिला शिमला की मौत हो गई।  जबकि राजवंत पुत्र श्याम दत्त गांव भमराला डाकघर बाहली तहसील रामपुर उम्र 38 वर्ष तथा दलीप सिंह पुत्र भाग चंद गांव थड़ी डाकघर देवनगर तहसील रामपुर जिला शिमला उम्र 31 वर्ष इस हादसे में घायल हुए है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत व दो के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

9 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

10 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

12 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

15 hours ago

मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…

17 hours ago

नाहन के कांशीवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने नशा करते युवक को दबोचा, सिरिंज और बोतल बरामद

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।  इसी…

1 day ago