हजारों भाषा अध्यापक, शास्त्री अध्यापक को मिली निराशा

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)

करीब 20 वर्षों से चली आ रही टीजीटी हिंदी, टीजीटी संस्कृत की मांग अभी तक पूरी न होने के कारण हजारों भाषा और शास्त्री अध्यापकों को आश्वासन के सिवा कुछ नही मिला है। हालांकि अपनी इस मांग को लेकर संघ द्वारा मुख्यमंत्री ने बजट सत्र 2022-23 में भाषा अध्यापकों और शास्त्री अध्यापकों को टीजीटी पदनाम देने की घोषणा की थी और दो बार कैबिनेट में भी भाषा अध्यापकों और शास्त्री अध्यापकों टीजीटी पदनाम देने की मुहर मंत्रिमंडल ने लगाई थी। शिक्षा विभाग की लेटलतीफी के चलते अभी तक शिक्षा विभाग टीजीटी पदनाम को लागू नही कर सका है  जिससे उक्त अध्यापकों में जयराम सरकार के प्रति रोष पैदा हो गया है। इस दिशा में अध्यापकों का कहना है कि कांसा चौक मंडी में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द उनकी मांगे मान ली जाएगी । अगस्त माह में सभी भाषा और शास्त्री अध्यापकों के दस्तावेज भी सरकार ने मांगे थे जो 31अगस्त तक निदेशालय में जमा करवा दिए है । उसके बाद 4 सितंबर को सुंदरनगर मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाषा और शास्त्री अध्यापकों को पदनाम के साथ वितीय लाभ देने की बात कही थी जिससे की भाषा और संस्कृत अध्यापकों में खुशी की लहर थी परन्तु समय के साथ ये सिर्फ कागजों और घोषणा तक ही सीमित रहा है।

इस संदर्भ में भाषा अध्यापक, और शास्त्री अध्यापकों में कमलदीप, राकेश ठाकुर, भिन्द्रों राम, वीरेंद्र, नीटू, पवन कुमार, संजय, मनोज ठाकुर, सुनील कुमार, संगीता कुमारी, अनु देवी, पूनम कुमारी, लेख राज, अर्चना, पुष्पा, गीता धीमान, वंदना कुमारी, ममता पूरी, अनिता, कुमारी, मान सिंह, पिंकी, अंजुबाला, बबली कुमारी, मंजू देवी, हेमलता, कविता, निशा मंडला, आशा देवी, सुगंधा, राजीव, चमन सिंह, मदन कुमार, रवि, संदीप कुमार, आदि ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम और मुख्य शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशालय शिमला से मांग की है  कि जल्द से जल्द पदनाम की अधिसूचना जारी करें ताकि आदर्श आचार संहिता से पहले जो सबको पदनाम के लाभ सहित वितीय लाभ भी मिल सके।  इसके लिए उक्त अध्यापक राज्य सरकार का एहसान ताउम्र नही भूलेंगे इसके अलावा उनका सरकार के प्रति अट्टू विश्वास बना रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

4 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

5 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

7 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

10 hours ago

मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…

12 hours ago

नाहन के कांशीवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने नशा करते युवक को दबोचा, सिरिंज और बोतल बरामद

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।  इसी…

1 day ago