छात्रों को करवाया गया खज्जियार व कालाटोप का भ्रमण

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)

मंगलवार को वन्य प्राणी सप्ताह के चलते कालाटोप व खज्जियार में शरण्य स्थल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उच्च विद्यालय खज्जियार व प्रारम्भिक शिक्षा विद्यालय खज्जियार के 40 छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत छात्रों को खज्जियार व कालाटोप शरण्य स्थलों का भर्मण करवाया गया। जिसमे छात्रों को जंगली पौधों व जीव जंतुओं के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में छात्रों के लिए निबंध लेखन, चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिता के अंत में वन परिक्षेत्र अधिकारी वन्य प्राणी परिक्षेत्र खज्जियार अशोक कुमार ने छात्रों को बताया कि वन्य प्राणी व वनों का संरक्षण कैसे किया जाता है। आर ओ वन्य प्राणी क्षेत्र खजियार अशोक ने स्थानीय लोगों को भी वनों के महत्व के बारे में अवगत कराया। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वनों में अवैध कटान न किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि वन्य प्राणी सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस मौके  पर विपिन कुमार, रजत कुमार, राकेश, अतुल, विनोद, अवतार, अक्षय व सुरजीत मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago