एनीमिया मुक्त हिमाचल अभियान का आगाज : सीएमओ कांगड़ा

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

प्रदेश भर में एनीमिया मुक्त हिमाचल अभियान का आगाज हो चुका है जिसको लेकर जिला कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा एनीमिया मुक्त हिमाचल अभियान की शुरुआत कर दी गई है जिसमें 6 माह से लेकर 10 माह के बच्चों का स्कूल एवं आंगनवाड़ी में जाकर टेस्ट किया जाएगा जिस बच्चे में एचबी लेवल कम पाया जाएगा उसका ट्रीटमेंट किया जाएगा। जिला कांगड़ा में यह संख्या 2 लाख 27 हजार के आसपास है इसमें से 1 लाख 3 हजार बच्चे 6 से 10 साल के है जो प्राइमरी स्कूल में रजिस्टर्ड है तथा 1 लाख 24 हज़ार बच्चे आंगनबाड़ी में रजिस्टर्ड है। इस योजना का शुभारंभ आज उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल द्वारा पुलिस लाइन धर्मशाला के सरकारी मिडिल स्कूल एवम आंगनवाड़ी से किया गया। जिला कांगड़ा में इसके लिए 119 अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जो बच्चों का टेस्ट करेगें  जिन बच्चों में एचबी लेवल कम पाया जाएगा उन्हे चिकत्सिक सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी तथा उन परिवारों को इससे बचने के उपाय भी बताए जाएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago