हर्ष महाजन के पार्टी छोड़ने से नहीं टूटा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मनोबल

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने के बावजूद भी चंबा विधानसभा क्षेत्र पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में मनोबल को ठेस तो अवश्य पहुंची मगर वह टूटे नहीं। इस बात का उदाहरण कांग्रेस पार्टी चंबा द्वारा शॉट नोटिस पर आमंत्रित पार्टी जिलाध्यक्ष एवं भावी प्रत्याशी नीरज नैयर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में देखने को मिला। जहां कांग्रेस पार्टी प्रदेश के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के कांग्रेस पार्टी को अचानक छोड़ गए। जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि चंबा विधानसभा क्षेत्र पर इसका गहन असर पड़ेगा। लेकिन कयासों के विपरित परिस्थितियों तब देखने को मिली जब आमंत्रित बैठक अनुमान से चार गुणा अधिक पार्टी पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। हालांकि कांग्रेस पार्टी चंबा द्वारा यह बैठक शॉट नोटिस में आमंत्रित की। वहीं पार्टी पदाधिकारियों की संख्या देखने से ही ज्ञात होता है कि भाजपा की महंगाई एवं बेरोजगारी की मार से लाचार लोगों ने अभी से ही कांग्रेस पार्टी पर अपने विश्वास मत डाल दिया है।

वहीं इस अवसर पर अपने अभिवादन में पार्टी जिलाध्यक्ष एवं भावी प्रत्याशी नीरज नैयर ने प्रदेश सरकार एवं सदर विधायक पवन नैय्यर को विकास कार्यों पर जरूर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रिवाज बदलने की बात हर मंच से कर रहे हैं। लेकिन चंबा में मिंजर मेले के दौरान यहां की प्रथा, संस्कृति की तो रिवायत ही बदल डाली। मिंजर विर्सजन से पूर्व मुख्यमंत्री का अभिवादन कार्यक्रम, वहीं मेले में उत्कृष्ट सेवाओं एवं प्रोत्साहन पुरस्कार कार्यक्रम न कर विश्व विख्यात हो चुकी मिंजर मेले की संस्कृति को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार चुनाव बिगुल से भयभीत अब आनन फानन में शिलान्यास एवं घोषणाएं करने पर उतारू हैं। उन्होंने सदर विधायक पवन नैय्यर पर विकास कार्यों पर तंज कसने सहित उन्हें चुनौती दी कि जितना विकास कार्यों को उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में विपक्ष में बैठ करवाया उसकी वह कल्पना नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि यदि सदर विधायक विकास कार्यों पर चर्चा करना चाहें तो वह हर पल तैयार है। इस दौरान विशेष रूप से आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति बनाकर कार्यकर्ताओं सांझा की गई। वहीं बैठक में चंबा विधानसभा क्षेत्र की 52 पंचायतों व 11 नगर परिषद वार्डों के 122 बूथ कार्यकर्ताओं सहित मौजूद रहे.

इस दौरान वरिष्ठ नेताओं और प्रवक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को एकजुट रहकर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, किसान कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर, जिला प्रवक्ता जगदीश हांडा, जिला महासचिव महमूद अहमद, महासचिव नरेश राणा, कपिल भूषण, ब्लॉक महासचिव भानु प्रताप सिंह, राम सिंह बिजलवान, दीपक कुमार, सचिव मनोज कुमार, हसन दीन, महासचिव ओम प्रकाशदेव राज, रविकान्त चौधरी चमन नेक राज, अनुसूचित विभाग के जितेंद्र सूर्या, शिवकरण, गुरमीत चंद्रा, ज्ञान चंद, बाबू राम, युकां जिला उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, पवन कुमार मनोज दिओड़, जीवन सलारिया, चौगान वार्ड पार्षद खालिद मिर्जा, विजय कुमार, लीगल सैल अध्यक्ष शाकिर अली, मुहम्मद रफी, सचिव राकेश कुमार, ललित भूषण, बलवंत ठाकुर, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू कुमारी, ब्लाक अध्यक्ष भवनेश्वरी गुलाटी, निशा कुमारी, बबली कुमारी, सीमा कुमारी, रीना भारद्वाज, युकां अध्यक्ष अनिल राणा, उपाध्यक्ष अरूण शर्मा, एन एस यू आई अध्यक्ष ओम ठाकुर, मुकेश शर्मा, सेवादल अध्यक्ष भूपेंद्र राजू, महासचिव मान सिंह परवेद कृष्ण, मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

कांगड़ा में 45 वर्षीय व्यक्ति की गला काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

( ब्यूरो रिपोर्ट ), कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सनसनीखेज हत्या का…

4 hours ago

होमवर्क पूरा न करने पर 7वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, प्रिंसिपल पर मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल के सदवां क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में…

5 hours ago

मोहर्रम के अवसर पर नाहन में यातायात व्यवस्था में रहेगा अस्थायी परिवर्तन-जिला दण्डाधिकारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 25 जून। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एवं उपायुक्त…

7 hours ago

दोस्त देखते रह गए, कौशल्या डैम में डूबकर युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। औद्योगिक शहर परवाणू के समीप कामली पंचायत स्थित कौशल्या डैम में बुधवार दोपहर…

22 hours ago

₹20 करोड़ की लागत से बने खजूरना पुल का सांसद सुरेश कश्यप ने किया लोकार्पण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 24 जून। भाजपा नेता एवं सांसद सुरेश…

1 day ago