धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),
प्रदेश भर में एनीमिया मुक्त हिमाचल अभियान का आगाज हो चुका है जिसको लेकर जिला कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा एनीमिया मुक्त हिमाचल अभियान की शुरुआत कर दी गई है जिसमें 6 माह से लेकर 10 माह के बच्चों का स्कूल एवं आंगनवाड़ी में जाकर टेस्ट किया जाएगा जिस बच्चे में एचबी लेवल कम पाया जाएगा उसका ट्रीटमेंट किया जाएगा। जिला कांगड़ा में यह संख्या 2 लाख 27 हजार के आसपास है इसमें से 1 लाख 3 हजार बच्चे 6 से 10 साल के है जो प्राइमरी स्कूल में रजिस्टर्ड है तथा 1 लाख 24 हज़ार बच्चे आंगनबाड़ी में रजिस्टर्ड है। इस योजना का शुभारंभ आज उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल द्वारा पुलिस लाइन धर्मशाला के सरकारी मिडिल स्कूल एवम आंगनवाड़ी से किया गया। जिला कांगड़ा में इसके लिए 119 अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जो बच्चों का टेस्ट करेगें जिन बच्चों में एचबी लेवल कम पाया जाएगा उन्हे चिकत्सिक सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी तथा उन परिवारों को इससे बचने के उपाय भी बताए जाएंगे।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…