Categories: विमर्श

जिले के विभिन्न बैंक अधिकारियों के साथ बैठक का किया गया आयोजन

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता)
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में आज किन्नौर विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिले के विभिन्न बैंक अधिकारियों के साथ चुनाव के दौरान संदेहजनक लेन-देन पर निगरानी रखने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि चुनाव की घोषणा होने के उपरांत यदि किसी राजनैतिक दल व उसके प्रत्याशी के बैंक खाते से कोई भी संदेहजनक लेन-देन होता है तो उसकी जानकारी तुरंत प्रभाव से जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को देना सुनिश्ति बनाएं। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि एक दिन में एक लाख रुपये से अधिक का लेन-देने किसी भी राजनैतिक दल, प्रत्याशी व अन्य किसी बैंक खाते से होता है तो इस बारे निर्वाचन कार्यालय को सूचित करना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि चुनाव में उतरे राजनैतिक दलों के प्रत्येक प्रत्याशी को अलग बैंक खाता खोलना अनिवार्य है ताकि चुनाव के दौरान होने वाले लेन-देन पर पारदर्शिता बनाई जा सके। इस अवसर पर निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, नायब तहसीलदार (निर्वाचन) इंद्र सिंह सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Share
Published by
Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago