डीसीए चंबा ने मनाया एचपीसीए का स्थापना दिवस

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)

जिला क्रिकेट संघ चंबा द्वारा पुलिस ग्राउंड बारगाह में एचपीसीए का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने केक काटकर व एक-दूसरे को एचपीसीए के स्थापना दिवस की बधाई दी। साथ ही खिलाड़ियों में मिठाइयां बांटकर उन्हें हिमाचल प्रदेश क्रिकेट के इतिहास से भी रूबरू करवाया गया। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मेंटर अनुराग ठाकुर और अरुण धूमल को भी शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला क्रिकेट संघ की ओर से हरमीत भटियानी ने कहा कि 29 सितंबर 1984 को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की स्थापना की गई थी। इसके बाद वर्ष 2000 में जब से अनुराग ठाकुर ने एचपीसीए की कमान संभाली, तब से एचपीसीए बुलंदियों को छू रहा है। वर्तमान समय में अरूण धूमल की अगवाई में अर्श तक का सफर जारी है। एचपीसीए की ओर से दी गई सुविधाओं व मंच प्रदान करने की बदौलत आज कई खिलाड़ी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

वहीं, जिला क्रिकेट संघ के संयोजक मनुज शर्मा ने कहा कि जिला चंबा में भी क्रिकेट को बुलंदियों तक ले जाने के लिए लगातार युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। यही कारण है कि आज चंबा के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग व अन्य गतिविधियों में भी चंबा पूर्व खिलाड़ी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। एचपीसीए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट में नए आयाम स्थापित कर रहा है। वहीं, जिला चंबा में भी खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। यहां पर एचपीसीए के क्रिकेट सेंटर व सब सेंटर खोलकर खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया जा रहा है। पुलिस ग्राउंड बारगाह में क्रिकेट सेंटर खुल चुका है, जहां पर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। यहां पर खिलाड़ी दाखिला लेकर अपनी प्रतिभा को निखारें। इसके साथ ही हरिपुर, मैहला व बनीखेत में भी क्रिकेट सब सेंटर चल रहे हैं। खिलाड़ी इन सब सेंंटरों में भी दाखिला ले सकते हैं। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ की ओर से संयोजक मनुज शर्मा के अलावा हरमीत भटियानी, कुलदीप, विनोद कुमार, देवेंद्र, किशन, अमित, गौरव बक्शी, सुनील, मिथुन, इमरान सहित अन्य सदस्यों व खिलाड़ियों ने भी एक दूसरे को एचपीसीए के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Himachal Darpan

Recent Posts

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

4 hours ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

1 day ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

2 days ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

3 days ago