चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)
भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन-I खैरी में हिंदी पखवाड़े का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि पावर स्टेशन के समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रवेश कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर कार्मिकों को संबोधित करते हुए समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रवेश कुमार जैन ने सभी कार्मिकों से अपील की कि वे अपना समस्त कार्यालयीन कार्य राजभाषा हिंदी में ही निष्पादित करें तथा राजभाषा की प्रगति हेतु किए जा रहे प्रयासों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। हिंदी हर भारतीय के ह्रदय से जुड़ीं हुई भाषा है और यही कारण है कि हिंदी के प्रयोग में आत्मीयता का अहसास होता है। हिंदी भारत की सर्वाधिक सरल, सहज तथा व्यवहारिक भाषा होने के कारण राजभाषा के पद पर सुशोभित है । उन्होंने कहा कि सभी अपने दैनिक कार्यों में हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करें तथा इसे केवल एक पखवाड़े तक ही सीमित न रखें। उन्होंने हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी बधाई दी।
इससे पूर्व कार्यक्रम में माननीय विद्युत एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, भारत सरकार आर. के. सिंह एवं अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी वाई.के. चौबे द्वारा हिंदी दिवस व हिंदी पखवाड़े के अवसर पर जारी संदेश का वाचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय विद्यालय, खैरी के छात्रों ने राजभाषा हिन्दी पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
हिंदी पखवाड़ा के दौरान चमेरा पावर स्टेशन-I में विभिन्न स्तर के कार्मिकों के लिए कई हिन्दी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी जिनमें हिन्दी-2 प्रश्नोत्तरी, हिन्दी शब्दावली ज्ञान प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता, हिन्दी नोटिंग/ड्राफ्टिंग प्रतियोगिता प्रमुख है जिनमें पावर स्टेशन के कार्मिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर चमेरा पावर स्टेशन-I के महाप्रबंधक (सिविल) दीपक रत्न सागर एवं महाप्रबंधक (सिविल) भारती गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…