समाजसेवी सावित्री देवी की आत्मा की शांति को लेकर हुआ शांति पाठ

चंबा (एम एम डैनियल/ ब्यूरो चीफ)

समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाली चंबा शहर निवासी स्वर्गीय सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए चमीणू स्थित गुरुकुल में शांति पाठ किया गया। गौर हो कि सावित्री देवी का हाल ही में निधन हुआ है। इस संदर्भ में आर्ट ऑफ लिविंग के चंबा जिला के मीडिया प्रबंधक मनुज शर्मा ने बताया कि सावित्री देवी ने गुरुकुल के लिए भी जमीन दान की थी। जहां पर आज विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सावित्री हर समय समाज सेवा के लिए तत्पर रहती थी। कोरोना काल में भी उन्होंने लोगों की सहायता के लिए लाखों का दान दिया था। उनके आकस्मिक निधन से जिला चंबा के लोगों को काफी धक्का लगा है। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य सराहनीय रहे हैं। उनकी कमी को तो पूरा नहीं किया जा सकता है। लेकिन हम सब मिलकर उनके द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे हैं। कार्य को आगे बढ़ाते हुए लोगों की मदद करते रहेंगे। उन लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि सभी उनके पद चिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा मैं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। ताकि जरूरतमंदों की समय पर सहायता की जा सके। सावित्री देवी ने समाज सेवा के क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किए हैं। ऐसे में उनकी आत्मा की शांति के लिए गुरुकुल में शांति पाठ किया गया। समाज में बदलाव लाने के लिए यदि सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं तो निश्चित तौर पर हर जरूरतमंद की समय आने पर मदद की जा सके। सभी मिलजुल कर काम करेंगे तो निश्चित तौर पर हम अपने देश के लिए और योगदान दे सकेंगे। इस अवसर पर हेमंत पुरी, डॉक्टर पूजा, डॉ हरीश, डॉ नवदीप राठौर, डॉ. अदिति, डॉ. काजल मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

22 hours ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

22 hours ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

1 day ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

2 days ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

2 days ago