चमेरा पावर स्टेशन-I में हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)   

एनएचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन-I में 14 से 29 सितंबर 2022 तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े के अंतर्गत कार्यालय पुस्तकालय में हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ चमेरा चरण समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रवेश कुमार जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर चमेरा चरण समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रवेश कुमार जैन ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का भंडार है और जीवन में पुस्तकों का बहुत महत्व है।  उन्होंने सभी कार्मिकों को हिंदी पुस्तकों के अध्ययन हेतु प्रेरित किया । चमेरा पावर स्टेशन-I में पदस्थ सभी कार्मिकों ने इस पुस्तक प्रदर्शनी का भरपूर लाभ उठाया। इस अवसर पर चमेरा पावर स्टेशन-I के महाप्रबंधक (सिविल) दीपक रत्न सागर एवं महाप्रबंधक (सिविल) भारती गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे ।

पावर स्टेशन में पखवाड़े के दौरान कार्मिकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं/ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । ऐसी गतिविधियों से कार्मिकों में मातृभाषा हिंदी के प्रति लगाव पैदा होता है। इस प्रदर्शनी में हिंदी में प्रकाशित महत्वपूर्ण किताबों को रखा गया। जिसमें शब्दकोश, जीवन परिचय, कहानियां, जीवन दर्शन, प्रेरक पुस्तकें व हिंदी के जाने माने लेखकों की किताबें रखी गई । मुंशी प्रेमचंद, रवीन्द्र नाथ टैगोर, जयशंकर प्रसाद, अमृता प्रीतम, हरिवंश राय बच्चन की लिखित पुस्तकों  को कार्मिकों ने खूब पसंद किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago