शिमला ( विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ ), वर्तमान की जयराम सरकार ने कर्मचारी व पेंशनर्ज को पहली जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान के एरियर की पहली किशत जारी करने की घोषणा की है। ये वास्तव में प्रदेश के 2.25 लाख कर्मचारी व 1 लाख 90 हजार पेंशनर के लिए भाजपा सरकार की बड़ी सौगात है। इस निर्णय से स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार कर्मचारी हितैषी कर्मचारी सम्मान के प्रति वचनबद्ध है। इस तोफहे के अंर्तगत भाजपा सरकार 1000 करोड़ का लाभ कर्मचारियों को देगी। इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 50 हजार का एरियर व चर्तृथ श्रेणी को 50 हजार एरियर मिलेगा व पेंशनर को 50 हजार का एरियर सरकार देंगी। इससे प्रदेश के हर स्तर के कर्मचारियों को बहुत बड़ा आर्थिक लाभ के साथ-साथ कर्मचारी स्वाभिमान में बढ़ातरी होने वाली है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार इकलौती सरकार है, जो कर्मचारियों के हितों के लिए निंरतर प्रयासरत है। इस निर्णय से संपूर्ण देश के कर्मचारियों को बहुत बड़ा आर्थि लाभ होने वाला है। इस निर्णय से प्रदेश के समस्त कर्मचारियों में खुशी की लहर है, और लंबे समय से वो जो मांग कर रहे थे उनकी मांग को पूर्ण का सामर्थय केवल डबल इंजन की सरकार के पास है।
संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…
निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…
ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…