राजगढ़ ( पवन तोमर/ब्यूरो चीफ ), आज राजगढ़ उप मण्डल के अंतर्गत राजगढ़- खेरी बड़ू साहिब मार्ग पर करीब 12:15 बजे ग्राम कोठिया के पास भारी बारिश से लैंड स्लाइड व मकान पर भारी पत्थर गिरने से रक्षा देवी उर्फ (गुड्डी देवी) पुत्री जगतराम ग्राम कोठिया का दो मंजिला मकान बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया है तथा सड़क पर खड़ा जगतराम पुत्र किशन सिंह का मैक्सिमो छोटा हाथी न0 HP16-4286 भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसा होने के समय रक्षा देवी बाजार गई हुई थीं पर कुछ किराए दार कमरे में थे जो आवाज सुनकर बाहर भाग गए। हादसे में जानी कोई नुक़्सान नहीं हुआ है केवल मकान का नुक़्सान हुआ है। रक्षा देवी ने बताया कि उसके परिवार में कोई नहीं है उसने सारी पूंजी जोड़कर बढ़ी मुश्किल से यह मकान बनाया था अब वह कहां जाएंगी। राजस्व विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त मकान का नुक्सान दस लाख पजानमें हजार पांच सौ रुपये आंका गया है। प्रशासन द्वारा रक्षा देवी को 20,000/ रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान कर दिये गये हैं।
संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…
निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…
ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…