राजगढ़ ( पवन तोमर / ब्यूरो चीफ ), स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग खण्ड राजगढ़ द्वारा 4 पंचायतो तथा नगर पंचायत में आशाओं के पद भरे जाने है | खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उपासना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत चंदोल, धनच मानवा, कुडू लवाना तथा शलाना में एक एक आशा कार्यकर्ता का पद जबकी नगर पंचायत के वार्ड न० 3 में आशा का 1 तथा वार्ड न० 5 में 2 पद भरे जाने है | उन्होंने बताया कि 4 पंचायतो में आशाओं के पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 22 सितम्बर को जबकी नगर पंचायत के लिए 23 सितम्बर को प्रात: 11 बजे से बी एम ओ कार्यालय राजगढ़ में किया जायेगा | उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी महिला दसवी पास व जिसकी आयु 25 से 45 वर्ष हो वहां की स्थाई निवासी होनी चाहिए | विधवा, परिव्यक्ता एकल नारी, एस सी, एस टी, बी पी एल व सामाजिक कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जायेगी | उन्होंने सभी इच्छुक पात्र अभ्यर्थीयो से अपने आवेदन पत्र बी एम ओ कार्यालय राजगढ़ में 21 तारीख से पूर्व शीघ्र अतिशीघ्र जमा करवाने का आह्वान किया |
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…
ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…
ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…