Categories: राजनीति

झूठी घोषणाओं के दम पर सरकार चलाती रही भाजपा : राजीव किमटा

कुल्लू ( करतार कौशल /ब्यूरो चीफ ), भाजपा सरकार झूठी घोषणाओं के दम पर सरकार चलाती रही। पिछले चुनाव में भाजपा ने भूभू जोत टनल व जलीडी टनल को मुख्य मुद्दा बनाया था। पांच वर्ष बीत गए लेकिन कोई भी टनल नहीं बन पाई और इस बार इस मुद्दे को गई। यह बात कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा ने कही। उन्होंने कहा कि लारजी में बाटर स्पोर्ट्स व तीर्थन को पर्यटन हब बनाने की बड़ी-बड़ी बातें हुईं लेकिन पर्यटन की दृष्टि से तीर्थन में सरकार एक कैफे तक नहीं खोल पाई और न ही लारजी झील को जल क्रीड़ा के लिए विकसित कर पाई। जबकि बंजार घाटी के पर्यटन को विकसित करने में स्थानीय लोगों ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव में नेशनल हाई वे 305 औट-लुहरी को निर्मित करने के बड़े-बड़े दावे किए लेकिन आज इस मार्ग की दशा व दिशा जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि बंजार से जीभी तक सड़क की दुर्दशा इतनी खराब है कि पर्यटक दूसरी बार न आने की कसम खाते हैं। इससे हमारे पर्यटन को भी भारी नुकसान हो रहा है। पर्यटन को विकसित करने के बजाए पर्यटन का भट्ठा बिठा रखा है। उन्होंने जनता अब भाजपा के झूठे वादों से उभ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जनता के सामने वोही घोषणाएं करनी चाहिए जो पूरी हो सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोह पार्टी है जो वादे करती है उन्हें निभाती है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद सबसे पहले ओपीएस को दस दिनों के भीतर ही लागू की जाएगी। युवाओं को स्टार्टअप के लिए 680 करोड़ के फंड का प्रावधान किया जाएगा और प्रदेश में 5 लाख युवाओं को नौकरियों में अवसर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मंहगाई की मार झेल रही महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की राशि राहत स्वरूप आवंटित करने  का कांग्रेस का वादा है। मोबाइल क्लीनिक से गांव-गांव में ग्रामीणों का मुफ्त इलाज कर उन्हें घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री देने के साथ हर विस क्षेत्र में छात्रों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने हेतु चार अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन को विकसित किया जाएगा और सड़कों की हालत सुधारी जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago