Categories: विमर्श

बी डी सी सदस्य अंजना देवी ने एस डी एम भरमौर को ज्ञापन सौंपा

भरमौर ( महिंद्र पटियाल/संवाददाता ), जन-जातीय क्षेत्र भरमौर की औरा, दूर्गेठी व सल्ली पंचायत की बीडीसी सदस्य अंजना देवी द्वारा आज अपनी पंचायत के ढकोग से मिंद्रा हाट पैदल सड़क मार्ग की खस्ता हालत व घुडैट प्राथमिक विद्यालय का कार्य शुरू न होने को लेकर एसडीएम भरमौर अशीम सूद को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि एचपीटीसीएल के ट्रांसमिशन कार्य के चलते जो कि उन्होंने कार्य आपार निजी कंपनी को दे रखा है उनके द्वारा कार्य के चलते पैदल सड़क मार्ग को जगह -जगह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों व पैदल राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क मार्ग की ग्रील भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे कभी भी कोई अनहोनी घटना घट सकती है। कंपनी से बार बार आग्रह करने पर भी मार्ग को ठीक नहीं किया जा रहा है व प्राथमिक पाठशाला घुडैठ भवन का कार्य इतना समय बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है।

भवन को काफी समय से उखाड़ रखा हुआ है, जिससे बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भरमौर प्रशासन व प्रदेश सरकार से उनकी सम्सया को तुरंत हल करने का आग्रह किया है, ताकि पंचायत के लोगों को ओर परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Himachal Darpan

Share
Published by
Himachal Darpan

Recent Posts

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

3 minutes ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

7 minutes ago

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

16 minutes ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

23 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

23 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

23 hours ago