मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में 31 दिसंबर 2022 के समापन उपलक्ष पर विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर का शुभारंभ प्रातः काल हवन यज्ञ के आयोजन से किया गया और हवन के दौरान सारा विद्यालय परिसर वेद मंत्रों से गुंजित हो उठा। उसके उपरांत विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वर्ष 2022 की विदाई पर विद्यालय के प्रत्येक सदस्य ने हर क्षण मनोरंजन के साथ बिताया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य आर एस राणा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार वर्ष 2022 में विद्यालय ने तरक्की की है, उसी तरह आने वाला वर्ष भी सभी के लिए मंगलमय हो और सभी के सहयोग और आशीर्वाद से डीएवी मनाली दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करे।
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), बिलासपुर। जिला बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का…
ददाहू ( हेमंत चौहान ,संवाददाता ), नाहन, 17 नवंबर। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…
ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते…
दादागु ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू (सिरमौर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर…