Uncategorized

सिरमौर : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2022

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी मौसम 2022-23 में गेहूं, व जौं फसलों का बीमा करवा सकते हैं। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक डॉ. राजेंद्र ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत रबी मौसम में गेहूं, जौ का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2022 निर्धारित की गई है। किसान इन फसलों का बीमा अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्रों, बैंक व ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान आवेदन करते समय अपने दस्तावेज जैसे जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजाई प्रमाण पत्र आदि लेकर लोकमित्र केंद्रों में जाकर, बैंक व ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। लोकमित्र केंद्रों को इस बारे सूचित कर दिया गया है तथा आवश्यक जानकारी प्रदान कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि ऋणी किसानों के लिए यह फसल बीमा योजना ऐच्छिक कर दी गई है। जो किसान इस योजना का लाभ नहीं लेना चाहते वह किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा को सूचित करें । उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल के लिए कुल बीमा राशि 30 हजार रुपए व जौं की फसल की कुल राशि 25 हज़ार रुपए निर्धारित की गई है। किसानों को गेहूं की फसल के लिए 36 रुपए प्रति बीघा तथा जौं की फसल के लिए भी 30 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी होगी। पुर्नोत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कम वर्षा, सूखा, बाढ़, सैलाब, भूमि कटाव, ओलावृष्टि और फसल कटाई के उपरांत दो सप्ताह तक होने वाले नुकसान तथा स्थानीयकृत अपदाओं को कवर किया जाता है। उन्होंने जिला के सभी किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वह गेहूं, व जौं की फसलों का बीमा करवाएं, ताकि फसलों को नुकसान होने पर बीमा कंपनियों से मुआवजा मिल सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

13 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

16 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago