मुख्य समाचार

चंबा : चमेरा पावर स्टेशन-I में आयोजित की गई हिंदी काव्य संगोष्ठी

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

चमेरा पावर स्टेशन-I में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को गति देने व हिंदीमय वातावरण सृजित करने के उद्देश्य से पावर स्टेशन के स्काड़ा हाल में एक काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रवेश कुमार जैन, अनुराधा जैन,(धर्मपत्नी) समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) महोदय  तथा कविगणों ने भारतीय परंपरा के अनुसार दीप प्रज्ज्वलित करके किया। काव्य संगोष्ठी के प्रारम्भ में समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) महोदय द्वारा आमंत्रित कवियों को हिमाचली शाल व टोपी एवं पौधे देकर सम्मानित किया गया। इस काव्य संगोष्ठी में जिला चंबा के चार कवियों को आमंत्रित किया गया था। काव्य संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम कवयित्री  उपासना ‘पुष्प’ ने काव्य प्रस्तुति दी। उसके उपरांत कवि अशोक ‘दर्द’ ने अपनी पहाड़ी और हिंदी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। कवि विशाल वर्मा ने चुटीली व्यंग्य कविताओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया। मानवीय संवेदनाओं के कवि बलदेव मोहन खोसला ने अपनी शानदार काव्य प्रस्तुति विशेषकर डलहौज़ी के ऊपर लिखी कविता “कौन छोड़कर जाए डलहौजी तेरी सड़कों को” से श्रोताओं को विभिन्न काव्य रसों से सराबोर कर दिया। कवियों ने विभिन्न सामाजिक व व्यावहारिक विषयों पर कविता सुना कर सभी का दिल जीत लिया। कवियों द्वारा प्रस्तुत रचनाएँ समयानुकूल, प्रेरणादायक एवं स्वस्थ मनोरंजन से भरपूर रही। इसके अतिरिक्त, राजभाषा की प्रगति एवं प्रचार-प्रसार के लिए चमेरा पावर स्टेशन-I के बांध व जलाशय, एचएमडी विभाग और पावर हाउस के कार्मिकों के लिए “राजभाषा हिंदी का महत्व” विषय पर हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसके विजेताओं को काव्य संगोष्ठी के दौरान समूह महाप्रबंधक- प्रभारी महोदय एवं आमंत्रित कविगणों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सिविल) दीपक रत्न  सागर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व कार्मिकगण, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

4 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

23 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago