मुख्य समाचार

राजगढ़ : राजगढ़ के कोटली में अतिक्रमण वाले भवनों पर चला पीला पंजा

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ़),

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के दृष्टिगत वीरवार को कोटली में लोक निर्माण विभाग का पीला पंजा चला। इस दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा कोटली में दो मकानों के बाहर सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। बता दें राजगढ़ शहर में प्रथम दृष्टया में 59 अतिक्रमणधारियों पर विभाग को पीला पंजा चल रहा है। जिसमें से छुटपुट 30 अतिक्रमण के मामले हटा दिए गए है। जिसकी पुष्टि अधीशाशी अभियंता लोनिवि राजगढ़ मंडल राम सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि भवन मालिकों को विभाग द्वारा अपने स्तर पर सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे परंतु ऐसा न किए जाने पर विभाग ने स्वयं जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया है जिसका बिल संबधित भवन मालिक को दिया जाएगा। अधीशासी अभियंता ने बताया कि निशानदेही के दौरान अतिक्रमण धारकों की संख्या काफी बढ़ रही है जिन पर दूसरे चरण में कार्यवाही की जाएगी। इनका कहना है कि लोगों ने लोनिवि के कहने के बावजूद भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में सरकारी भूमि से अतिक्रमण को खाली करवाया जा रहा है। उन्होंने सभी अतिक्रमण धारकों से पुनः आग्रह किया है कि वह अपने स्तर पर विभाग की भूमि को खाली कर दें। इनका कहना है कि राजगढ़ यशवंतनगर रोड़, राजगढ़ खैरी और राजगढ़ हाब्बन रोड़ की निशानदेही का कार्य प्रगति पर है। जिन लोगों को विभाग द्वारा करवाई जा रही निशानदेही पर संदेह है वह अपने स्तर पर भी निशानदेही करवा सकते हैं। दूसरी ओर शहर के लोगों का कहना कि अतिक्रमण हटाने बारे विभाग द्वारा पिक एंड चूज का फार्मूला अपनाया जा रहा है जिसके चलते लोगों में रोष व्याप्त हैं। लोगों का कहना है कि सड़क की चैड़ाई का कोई निर्धारित पैमाना नहीं है। कागजों किसी जगह सड़क की चैड़ाई 12 से 15 मीटर राजस्व रिकार्ड में दर्ज है। इसी प्रकार पुलिस चौकी राजगढ़ के समीप 27 मीटर का मोड़ दर्शाया गया है जिस कारण काफी लोग प्रभावित हो रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

5 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

23 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago