मुख्य समाचार

बिलासपुर : जिला बिलासपुर में किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बिलासपुर (मैं भी पत्रकार),

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत जिला बिलासपुर के विभिन विधानसभा क्षेत्रों में आज अपनी सेवाएं प्रदान की। विधानसभा क्षेत्र श्री नैना देवी, घुमारवीं, एवं बिलासपुर सदर में बजुर्गों, महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने बिलासपुर सदर के इंडस्ट्रियल एरिया, वार्ड नम्बर 1 में 57 लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं 40 लोगों की रक्तजांच की गई। 04 लोग उच्च रक्तचाप से, 15 लोग हड्डियों से सम्बंधित बीमारी एवं 19 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाएं गए। स्वास्थ्य शिविर में लोगों को उपचार सलाह के साथ नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण भी किया गया। मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम श्री नैना देवी ने विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय में डॉ. कानव के नेतृत्व मे 66 छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य जांच में 4 छात्र त्वचा रोग से ग्रसित पाए गए जबकि 62 छात्र अन्य बिभिन रोगों से ग्रसित पाए गए। बच्चों को उचित उपचार एवं नि:शुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की घुमारवीं टीम ने गांव कुरसवाई, ग्राम पंचायत बरोटा में जनता के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस दौरान 42 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। 15 लोग हड्डियों की बीमारी से, 05 लोग उच्च रक्तचाप से ग्रसित, 04 लोग मधुमेह एवं 18 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए। बदलते मौसम के मिज़ाज के साथ बीमारियों और संक्रामक रोगों की समस्या आम है, ऐसे में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा आम जनमानस के रोगों की नि:शुल्क जांच और दवाइयों के वितरण से लोगो को इस सर्दी के मौसम में बहुत ज्यादा राहत मिल रही है I

Himachal Darpan

Recent Posts

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

3 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

3 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

5 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

5 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

6 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

6 hours ago