मुख्य समाचार

सिरमौर : उपायुक्त की अध्यक्षता में वार्षिक ऋण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम की अध्यक्षता में आज अग्रणी बैंक, यूको बैंक द्वारा वर्ष 2022-23 की वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत सितम्बर 2022 तक के परिणामों तथा उपलब्धियों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समिति तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बैठक में जिले में कार्यरत सभी बैंकों द्वारा क्रियान्वित की जा रही सरकार की गरीबी उन्मूलन योजनाओं के अन्तर्गत हुई प्रगति तथा वार्षिक ऋण योजना 2022-23 के अंतर्गत सितम्बर 2022 तक के लक्ष्यों तथा उपलब्धियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी बैंको को निर्देश दिए की सरकार द्वारा प्रयोजित सभी योजनाओं में सरल ऋण की उपलब्धता लाभार्थियों के लिए सुनिश्चित बनाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुच सके। उन्होंने कहा कि कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत वित्त के बारे में जागरूकता और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकरण (पीएम एफएमई योजना) पर एक कार्यशाला आयोजित करने के लिए कहा ताकि कृषि क्षेत्र में बड़े ऋणों को भी बैंकों द्वारा वित्तपोषित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे जिले की वार्षिक क्रेडिट योजना को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उपायुक्त आर.के.गौतम ने इस अवसर नाबार्ड द्वारा प्रकाशित ‘‘संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2023-24’’ का विमोचन भी किया। अग्रणी जिला प्रबंधक सिरमौर राजीव अरोड़ा ने बैंको की सितंबर 2022 प्रगति की समीक्षा सम्बन्धी रिपोर्ट विस्तारपूर्व रखी। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिले का ऋण जमा अनुपात 69.80 रहा जो की सराहनीय है। इस अवसर पर यश वर्मा एलडीओ आरबीआई शिमला, बिक्रम जीत सिंह डीडीएम नाबार्ड, तथा सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी और बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

3 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

3 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

5 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

5 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

6 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

6 hours ago