बिलासपुर (सुभाष ठाकुर),
हिमाचल प्रदेश अराजत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश संगठन राजनीति को लेकर जिस प्रकार का जयराम सरकार ने व्यवहार किया, उसका खामियाजा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सत्ता से बाहर होकर भुगतना पड़ा है। आज बिलासपुर के सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। कर्मचारी व मजदूर वर्ग के साथ उनका एक बड़ा टकराव रहा। उन्होंने क्षेत्रवाद के नाम पर बंटाधार किया। वहीं, प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक विजन के साथ प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का जो एलान किया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन लिया गया है, उससे इससे प्रदेश के ईमानदार अधिकारियों व कर्मचारियों में सकारात्मक संदेश गया है। पूर्व की जयराम सरकार ने समय खुफिया एजेंसियों की पहचान को खत्म करने का काम किया गया। जिसके चलते इतने बड़े-बड़े घोटाले सामने आए हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किए गए अभियान से प्रदेश को वित्तीय नुकसान से भी निजात मिलेगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश परिवहन मजदूर संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार ने हमीरपुर में सेवा चयन बोर्ड पर जो सर्जिकल स्ट्राइक की है, वह स्वागत योग्य है। पूर्व में जयराम सरकार को भी कदम कदम पर आगाह किया गया, लेकिन उन्होंने उनकी बातों को अनसुना किया। वह एक कान से सुनते थे और दूसरे से निकाल देते थे। जिन अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले तथ्यों के साथ प्रस्तुत किए गए, उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सेवा विस्तार दिए और पदोन्नतियां बांटी। एचआरटीसी इसका एक बड़ा उदाहरण है।
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), नालागढ़ पुलिस ने फैक्ट्री से महंगी मशीन चोरी करने के…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 05 मार्च 2026 को थाना जुब्बल में सोशल…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 06 मार्च 2026 को दोपहर बाद पुलिस थाना न्यू…
निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। सिरमौर जिले के बडू साहिब स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में मेस के…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई…