Categories: Uncategorized

कैथल का शातिर अपराधी सतलुज नदी के पास मृत मिला; पुलिस को तलाशी में मिला ‘चिट्टा’

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि भगवती होटल के समीप सतलुज नदी के किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस थाना की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच एवं कार्यवाही प्रारंभ की।

प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान संदीप कुमार पुत्र दलवीर सिंह, निवासी गांव जखोली, तहसील कलायत, जिला कैथल (हरियाणा), उम्र लगभग 34 वर्ष के रूप में हुई है। मौके के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने पर उक्त व्यक्ति को सतलुज नदी की ओर जाते हुए तथा रास्ते में फिसलकर गिरते हुए देखा गया है।

मौके से मृतक के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मृतक के जुराब से लगभग 22.26 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) भी बरामद हुई है, जिसके संबंध में नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

अभी तक की सरसरी जांच में मृतक किसी नशे में ग्रस्त नहीं पाया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक चिट्ठे की इस खेप को स्थानीय युवाओं को बेचने आया था।

मुताबिक रिकार्ड मृतक के खिलाफ कुल 07 अभियोग हरियाणा के विभिन्न थानो मे पंजीकृत है, जिनमे से कुल 05 अभियोग चोरी , एक अभियोग हत्या, हत्या का प्रयास, Arms act व एक अभियोग उदघोषित अपराधी की श्रेणी मे दर्ज है । जो यह हत्या के अभियोग मे 06 वर्ष से जिन्द कारागार मे सजा काट रहा था तथा उक्त कारागार से 70 दिन के पैरोल पर माह जनवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक रिहा था ।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा परिजनों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अंतर्गत की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

2 days ago