मुख्य समाचार

सिरमौर : छः किलोमीटर पैदल चलकर महिलाओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

करगानू पंचायत को ड्रग फ्री बनाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बारे जानकारी देने के उद्देश्य से करगानू पंचायत ग्राम संगठन द्वारा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दूधम मतियाना से लेकर यशवंतनगर तक नशा निवारण रैली निकाली गई। जिसमें करगानू पंचायत के लोकल रिसोर्स ग्रुप की महिलाओं के अलावा आंगनबाड़ी, आशावर्कर तथा दूधम मतियाना स्कूल के बच्चों ने छः किलोमीटर का सफर करके लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। इस रैली में करगानू पंचायत के प्रधान विद्यानंद शर्मा, उप प्रधान विक्रम सिंह के अलावा एलआरजी की पदाधिकारी अनिता शर्मा, सोनिया, पूनम, कनिका और अरूणा ने भाग लिया। प्रधान विद्यानदं शर्मा ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि नशा समाज में विकराल रूप ले चुका है जोकि चिंता का विषय है। उन्होंने लोकल रिसोर्स ग्रुप की महिलाओं द्वारा करगानू पंचायत को नशा मुक्त पंचायत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सरहाना की और पंचायत की ओर से भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया। एलआरजी अनिता शर्मा ने बताया कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए एलआरजी द्वारा नशामुक्ति अभियान आरंभ किया गया है, जिसमें समाज के हर वर्ग का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होने रैली को सफल बनाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दूधम मतियाना के प्रधानाचार्य व स्टाफ का आभार व्यक्त किया। अनिता शर्मा ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के अतिरिक्त समूह द्वारा महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण परिवेश की महिलाएं रूढ़ीवादिता की चार दिवारी से बाहर निकलकर समाज में अपना जीवन यापन सम्मानपूर्वक कर सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

3 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

4 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

8 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

8 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

10 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

11 hours ago