राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पच्छाद द्वारा आज राजगढ़ मे कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। यहां सबसे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पच्छाद द्वारा एक बेठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पच्छाद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान द्वारा की गई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव दयाल प्यारी विशेष रूप से उपस्थित रही। इस मौके पर पार्टी का ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गीत गाया गया। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। वक्ताओं का कहा कि 1885 में इस देश को आजाद करने के लिए राजनैतिक व सामाजिक विचार धारा के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए थे और यह राजनैतिक एकता एक संगठन में तब्दील हुई। जिसका नाम कांग्रेस रखा गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक दल ही नही एक विचार और आन्दोलन है और एक शताब्दी से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह यात्रा जारी है। उन्होने कहा कि आजादी से लेकर देश को इस मुकाम पर पहुँचाने में कांग्रेस के बहुत से नेताओं का योगदान रहा। देश में बड़े बड़े संस्थान कांग्रेस पार्टी की देन है। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय नेताओं के साथ साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों यशवंत सिंह परमार, राजा वीरभद्र सिंह आदि के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से बागडोर कांग्रेस के हाथ में सौंपी है और प्रदेश को सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसा युवा नेतृत्व मिला है व उनके नेतृतव में प्रदेश विकास की नई गाथा अवश्य लिखेगा। इस मौके पर शंकुतला प्रकाश चौहान, विजय लक्ष्मी ठाकुर, जग मोहन मेहता, संजीव तौमर, दीपक धीर, सोहन सिह वर्मा, सुधीर ठाकुर, विक्रम ठाकुर, प्रताप ठाकुर, इंद्रपाल ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, रत्न कश्यप, अनुज ठाकुर, अमन ठाकुर, केशव ठाकुर आदि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…
ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…