मुख्य समाचार

भरमौर : एडीएम भरमौर ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आज भरमौर में लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र  कुमार चौहान ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर ने कहा कि लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लिंग आधारित हिंसा व भेदभाव के बारे में लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाने का भी आह्वान किया। इस दौरान बाल विकास अधिकारी भरमौर सुभाष दियोलिया ने कहा कि लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करने के लिए अभियान के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान को 1 माह तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा उन्मूलन के लिए पंचायत स्तर पर महीना भर यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बेटा-बेटी एक समान है और उनके रहन-सहन पालन पोषण में कोई भेदभाव ना किया जाए उनके साथ एक समान व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत चित्रकला व नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और किसी भी प्रकार की हिंसा होने पर उसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। इस दौरान पर्यवेक्ष वृत्त भरमौर, गरोला, शिरडी की लगभग 200 महिलाओं, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नालागढ़ में फैक्ट्री से 50 लाख की मशीन चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), नालागढ़ पुलिस ने फैक्ट्री से महंगी मशीन चोरी करने के…

12 hours ago

ठियोग में बागवान के साथ खरीददार की धोखाधड़ी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…

14 hours ago

फेसबुक पर पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला निकला लाइटर, जुब्बल पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 05 मार्च 2026 को थाना जुब्बल में सोशल…

16 hours ago

न्यू शिमला क्षेत्र में व्यक्ति का शव बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 06 मार्च 2026 को दोपहर बाद पुलिस थाना न्यू…

19 hours ago

छात्रा की थाली में पतंगा मिलने का मामला, Eternal University ने दी सफाई

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। सिरमौर जिले के बडू साहिब स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में मेस के…

1 day ago

कैथल का शातिर अपराधी सतलुज नदी के पास मृत मिला; पुलिस को तलाशी में मिला ‘चिट्टा’

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई…

2 days ago