मुख्य समाचार

सिरमौर : सिरमौर जिला में कोरोना के उपचार के लिए 666 बैड रहेंगे तैयार – उपायुक्त

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि कोविड की संभावित चौथी लहर के दृष्टिगत सिरमौर जिला में स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं को सदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना की संभावित चौथी लहर से निपटने के लिए संपूर्ण तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तथा प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर प्राप्त होने वाले सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। उपायुक्त मंगलवार को नाहन में कोविड की संभावित चौथी लहर के दृष्टिगत कोरोना से निपटने के लिए जिला में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में कोरोना उपचार के लिए कुल 666 बैड तैयार किए जा रहें हैं जिसमें से 466 बैड सरकारी अस्पतालों तथा 200 बैड निजी संस्थानों में उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि 36 बैडों में वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध है जिसमें 21 आईसीयू बैड शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि जिला में पांच आक्सीजन प्लांट कार्यरत हैं जो कि कोविड मरीजों के उपचार के लिए कारगर सिंद्ध होंगे। इसी प्रकार जिला में डी, बी और ए टाईप के 977 आक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कोविड की संभावित चौथी लहर को देखते हुए जिला के सभी अस्पतालों में चिकित्सकों, मैडिकल और पैरा मैडिकल स्टाफ को चौकन्ना रहने के निर्देश जारी करें। उन्होंने कहा कि यद्यपि अभी जिला में कोरोना की चौथी लहर कहीं दिखाई नहीं पड़ रही है किन्तु इसके बावजूद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर मुस्तैदी बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने आम जन से आग्रह किया कि सभी लोग मास्क का इस्तेमाल करें, बिना वजह भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं, सेनिटाईजर का इस्तेमाल करें, सोशल डिस्टेंस का पालन करें। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव का प्राथमिक उपचार सावधानी है और सभी लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी लोग ठंड से बचें और आवश्यकतानुसार काढ़े का सेवन भी किया जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, डॉ. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य डॉ. श्याम कौशिक, स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद सांगल, मैडिकल सुप्रीडेंट ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की चौथी लहर के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

8 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

9 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

13 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

13 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

15 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

15 hours ago