मुख्य समाचार

राजगढ़ : सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा 4 किलोमीटर तक निकाली गयी रैली

राजगढ़ (विकल्प सिंह ठाकुर/सब एडिटर चीफ़),

आज राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की जागरूकता हेतु एक रैली का आयोजन महाविद्यालय राजगढ़ से शिरगुल चौक राजगढ़ तक (4 किलोमीटर) किया गया। जिसकी अगुवाई महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एस.के गांधी ने की। इस रैली के माध्यम से विभिन्न सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील सड़क सुरक्षा क्लब, एनएसएस व एनसीसी इकाई द्वारा जनसाधारण से की गई। एनसीसी इकाई की सीनियर अंडर ऑफिसर नेहा कौशल व शगुन कंवर ने शिरगुल चौक राजगढ़ में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एस.के गांधी ने स्वयं इस रैली का नेतृत्व किया एवं जनसाधारण से अपील की कि यातायात के नियमों का पालन करना हमारा मौलिक कर्तव्य है जब देश सुरक्षित रहेगा तभी विकास कर पाएगा। इस रैली में सड़क सुरक्षा क्लब के कन्वीनर डॉ. पवन कुमार शर्मा, प्रोफेसर रमेश चौहान, रणधीर chowalta, प्रोफेसर प्रमोद ठाकुर, प्रोफेसर वंदना गुप्ता, प्रोफेसर अनीता मेहता, डॉ. पंकज शर्मा, डॉक्टर अभिषेक एवं डॉक्टर शशिकिरण ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

9 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

10 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

14 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

14 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

17 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

17 hours ago