चंबा (ओपी शर्मा/सब एडिटर),
अखिल भारतीय गद्दी जनजातीय विकास समिति का वार्षिक समारोह का आयोजन इस बार नई दिल्ली में होगा। यह समारोह 26 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर 25 दिसंबर को अखिल भारतीय गद्दी जनजाति विकास समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। समिति द्वारा वार्षिक कैलेंडर 2023 का विमोचन अक्षय मंरटू महाप्रबंधक व श्रीकांत राष्ट्रीय सचिव द्वारा किया गया। इसकी जानकारी देते हुए अखिल भारतीय गद्दी जनजातीय विकास समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के महासचिव श्रीकांत शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में अक्षय मंरटू महाप्रबंधक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व वार्षिक कैलेंडर 2023 का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने निर्णय किया कि वार्षिक समारोह 2023, 26 फरवरी 2023 को समाज सदन एंड्रयूज गंज नई दिल्ली में मनाया जाएगा। वहीं इस मौके पर जनजातीय समुदाय के उत्थान कल्याण के बारे में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव रमेश भारद्वाज, श्रीकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष रविंद्र मिन्हास, धीरज कुमार, रामभरोसा, शिवकुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष टुटानिया व संगठन सचिव केवल कुमार, सुरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय प्रचार सरवन जरियाल, कोषाध्यक्ष धर्मचंद बहादुर सिंह व राष्ट्रीय सचिव बालकृष्ण शर्मा राजकुमार सहित तमाम सदस्यों व कई लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर नरेंद्र कुमार सहायक संस्कृति को सचिव रामकिशोर मुख्य सलाहकार एवं विजय कुमार, गगन सिंह, गोपी राम को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर खंड के पैन्शनरो की त्रैमासिक बैठक…
ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…
केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…
सोलन ( नरेंद्र कूमार संवाददाता ), सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की…
केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून, 2026: जिला उद्योग केन्द्र (DIC),…