मुख्य समाचार

सिरमौर : उपायुक्त ने अत्याधुनिक मोबाईल हैल्थ वैन को किया रवाना

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने आज उनके कार्यालय परिसर से इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से सिरमौर जिला रेडक्रास सोसायटी को प्राप्त अति अत्याधुनिक मोबाईल हैल्थ वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि यह मोबाईल हैल्थ वैन सिरमौर जिला के दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में अत्यंत कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह अति अत्याधुनिक हैल्थ वैन करीब साढ़े सात लाख रुपये के आधुनिक चिकित्सीय संयत्रों से सुसज्जित है, जिसमें सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम, रेफ्रीजरेटर, इलैक्ट्रिक कूलर, माईनर सर्जरी सेट, ईसीजी मशीन, स्टेरलाईजर, पल्स ऑक्सीजन, ड्रेसिंग मेटिरयिरल, इग्जामिनेशन काउच सहित अन्य सुविधा शामिल हैं। आर.के. गौतम ने कहा कि हैल्थ वैन के माध्यम से चिकित्सकों की टीम सम्बन्धित क्षेत्रों विशेषकर दूरदराज के इलाकों के लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी जिससे लागों को स्वास्थ्य सुविधाओं का त्वरित लाभ मिलगा। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात काल के समय यह मोबाईल हैल्थ वैन अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगी। गौतम ने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा जिला के उपमण्डल स्तर पर भी रेडक्रॉस समितियां अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी का जरूरतमंद व पीडि़त मानवता की सहायता में महत्वपूर्ण योगदान है। समाज में कोई गरीब व्यक्ति जो आर्थिक स्थिति के कारण अपना उपचार नहीं करवा सकता, ऐसे व्यक्तियों को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने समाज के संभ्रांत वर्ग के लोगों से रेडक्रॉस में खुले मन से दान करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि छोटा सा दान किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है। उन्होंने जिला व उपमण्डल स्तर की रेडक्रॉस समितियों को और अधिक मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक व जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

1 hour ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

20 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

23 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago