मुख्य समाचार

चंबा : अखिल भारतीय गद्दी जनजातीय विकास समिति की बैठक आयोजित   

चंबा (ओपी शर्मा/सब एडिटर),

अखिल भारतीय गद्दी जनजातीय विकास समिति का वार्षिक समारोह का आयोजन इस बार नई दिल्ली में होगा। यह समारोह 26 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर 25 दिसंबर को अखिल भारतीय गद्दी जनजाति विकास समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। समिति द्वारा वार्षिक कैलेंडर 2023 का विमोचन अक्षय मंरटू महाप्रबंधक व श्रीकांत राष्ट्रीय सचिव द्वारा किया गया। इसकी जानकारी देते हुए अखिल भारतीय गद्दी जनजातीय विकास समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के महासचिव श्रीकांत शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में अक्षय मंरटू महाप्रबंधक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व वार्षिक कैलेंडर 2023 का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने निर्णय किया कि वार्षिक समारोह 2023, 26 फरवरी 2023 को समाज सदन एंड्रयूज गंज नई दिल्ली में मनाया जाएगा। वहीं इस मौके पर जनजातीय समुदाय के उत्थान कल्याण के बारे में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव रमेश भारद्वाज, श्रीकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष रविंद्र मिन्हास, धीरज कुमार, रामभरोसा, शिवकुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष टुटानिया व संगठन सचिव केवल कुमार, सुरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय प्रचार सरवन जरियाल, कोषाध्यक्ष धर्मचंद बहादुर सिंह व राष्ट्रीय सचिव बालकृष्ण शर्मा राजकुमार  सहित तमाम सदस्यों व कई लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर नरेंद्र कुमार सहायक संस्कृति को सचिव रामकिशोर मुख्य सलाहकार एवं विजय कुमार, गगन सिंह, गोपी राम को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

4 hours ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

8 hours ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

8 hours ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

8 hours ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

8 hours ago