मुख्य समाचार

सिरमौर : नाहन उप-मंडल के त्रिलोकपुर में ‘‘प्रशासन गाँव की ओर’’ शिविर आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

एस.डी.एम. नाहन रजनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘‘प्रशासन गाँव की ओर’’ कार्यक्रम के अंतर्गत नाहन उपमंडल के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा गाँव-गाँव जा कर आम-जन की समस्याओं को सुना जा रहा है तथा उनका मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाहन उपमंडल की त्रिलोकपुर पंचायत घर में आज आयोजित इस कार्यक्रम में त्रिलोकपुर, बर्मापापड़ी, कालाआम, पालियों मोगीनंद, नागल सुकेती और देवनी पटवार सर्कलों के लोगों के  84 इंतकाल, 1 एग्रीमेंट, 31 प्रमाण पत्र, जारी किए गए। इसके अतिरिक्त तीन शिकायत पत्र प्राप्त हुए। इस अवसर पर चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया जहां पर लोगों का निशुल्क उपचार किया गया और उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। इस शिविर के दौरान तहसीलदार नाहन पूजा शर्मा, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, त्रिलोकपुर पंचायत की प्रधान रजनी, कालाआम पंचायत के उप-प्रधान मोहम्मद इस्लाम सहित राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

8 hours ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

12 hours ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

12 hours ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

12 hours ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

12 hours ago