राजनीति

चम्बा : सरकारी मापदंडों पर खरा उतरने वाले संस्थानों को नहीं किया जाएगा डिनोटिफाई

चंबा (एम एम डैनियल/ ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश राज्य में पूर्व सरकार ने जिन कार्यों को चुनावी वर्ष में अंजाम दिया है उन्हें कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार द्वारा रिव्यू किया जा रहा है। वहीं अगर उक्त कार्यालय या संस्थान सरकारी मानदंडों पर खरा उतरेंगे तो उन्हें हरगिज डी-नोटिफाई नहीं किया जाएगा। यह उद्गार चंबा सदर विधायक नीरज नैयर ने  पत्रकारवार्ता के दौरान कहें। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक नीरज नैयर ने कहा कि जहां तक भाजपा के पूर्व विधायक ने बीते दिनों जो अपना बयान दिया वह तानाशाही लहजे में था जिसे हरगिज उचित नहीं ठहराया जा सकता है। नीरज ने कहा कि हिमाचल सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर भाजपा कई तरह से दुष्प्रचार कर रही है लेकिन वास्तविकता यह है कि कुछ हालात ही ऐसे बने जिस वजह से यह प्रक्रिया आने वाले दिनों में पूरी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा यह चिंता करना छोड़ दे कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार कितने दिन रहने वाली है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को स्पष्ठ बहुमत देकर अगले पांच वर्षों तक प्रदेश को विकास की राह में तेजी से आगे लाने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी यह प्राथमिकता रहेगी कि वह चंबा के माथे पर लगे पिछड़ेपन का दाग मिटाने में कामयाब हो सके। कांग्रेस सदर विधायक ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व कार्यकाल में चंबा में इंडोर स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी लेकिन किन्हीं कारणों से उसे अंजाम नहीं दिया जा सका और पूर्व की भाजपा सरकार ने इस स्टेडियम के नाम पर शिलान्यास तो कर दिया लेकिन उसका निर्माण करवाने में पूरी तरह से असफल रही। कांग्रेस विधायक ने कहा कि अब चंबा में प्री-फेवरिक स्टेडियम नहीं बनेगा बल्कि अब नये सिरे से इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज अस्पताल चंबा में चल रही चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए कालेज प्रबंधन से जानकारी मांगी है और उनका यह प्रसास रहेगी कि अस्पताल के प्रत्येक विभाग में कम से कम इतनी संख्या में चिकित्सक जरूर हो जितने की बेहद जरूरत है। उतने चिकित्सकों की मौजूदगी सुनिश्चित हो  आवश्यकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा की उन पंचायतों को सड़क से जोड़ना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी जो अभी तक इस सुविधा से अछूती हैं। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंबा करतार सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव नरेश राणा व लियाकत खान, जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव जगदीश हांडा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

15 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

18 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago