मुख्य समाचार

सिरमौर : कोरोना प्रसार की आशंका के चलते डीसी ने जारी की एडवाईजरी

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

कोरोना के प्रसार की आशंका के चलते लोगों को एहतियात बरतने की अपील की गई है। जिलाधीश आर.के. गौतम ने कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि मौसम में बदलाव और सर्दियों के दिनों खांसी, जुकाम की शिकायतें बढ़ जाती हैं और ऐसे में कोरोना के प्रसार के लिये मानव शरीर संवेदनशील हो जाता है। उपायुक्त ने आम जनमानस से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क मास्क पहनना सुनिश्चित करने तथा एक-दूसरे से उचित दूरी रखने की अपील की है। निजी स्वच्छता नितांत जरूरी है। लोग हर समय हाथों की सफाई रखें और सैनेटाइजर का उपयोग करें। जुकाम अथवा इनफलुएंजा जैसे लक्षण होने पर तुरंत कोविड परीक्षण करवाने की सलाह दी गई है। गौतम ने कहा कि जिन व्यक्तियों ने कोविड की बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, वे एहतियात बूस्टर डोज को तुरंत से लगवा लें। कोविड को कंटेन करने के लिये यह बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोग पीने के लिये गर्म पानी का सेवन करें और अपने आप को ठंड से बचाएं।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago