राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),
हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच, शिमला द्वारा हिमाचली लोक संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए संगीत शिरोमणी डॉ. कृष्णलाल सहगल को क्रिसमिस के अवसर पर ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में हिमालय संगीत शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पारंपरिक लोक गीतों का कार्यक्रम ”बांका मुल्का हिमाचला” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रख्यात लोक गायक कृष्ण लाल सहगल सहित 22 लोक गायक और वादक लेंगे भाग जिसमें पूरे हिमाचल के लोक परिदृश्य व लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यह जानकारी हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच, शिमला के अध्यक्ष एसआर हरनोट ने दी है। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन आईडीबीआई बैंक शिमला तथा हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच के संयुक्त संयोजन में किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इस आयोजन की विशेष बात यह है कि इसमें प्रख्यात लोक गायक डॉ. कृष्ण कुमार सहगल और उनके 22 शिष्य भाग लेंगे जो न केवल सहगल जी द्वारा लिखे, संगीतबद्ध किए और गाए लोकगीतों को प्रस्तुत करेंगे बल्कि हिमाचल के विभिन्न जिलों के पारंपरिक लोक गीतों का एक सुंदर कोलाज भी प्रस्तुत किया जाएगा। एसआर हरनोट ने बताया कि इस आयोजन के विशेष अतिथि आईडीबीआई बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अरुण कुमार जैन और सम्माननीय अतिथि अभिलाष धीमान, सहायक महा प्रबंधक रहेंगे। हरनोट ने स्थानीय संगीत प्रेमियों से आग्रह किया है कि क्रिसमिस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आन्नद ले तथा कलाकारों को अपना स्नेह प्रदान करके उनका मनोबल बढ़ाएं। इस आयोजन में हिमाचल के विभिन्न स्थानों से जो लोक गायक और कलाकार भाग ले रहे हैं उनमें शास्त्रीय संगीत में डॉ. सविता सहगल, हिमाचली लोक गायकों में रोशनी शर्मा, भारती शर्मा, हरि प्रकाश, डॉ.राजेश चैहान, हरीश गुप्ता, ओम प्रकाश, जगदीश गौतम, रोहित ठाकुर, आशु तोमर, अरुण ठाकुर और लोक वादकों में रमेश धीमान, सूरज मणि, नरेश धीमान, नरेश कुमार, राजेंद्र चैहान, कुलदीप चैहान और लाभ सिंह तथा लोक नृत्य में रक्षा शर्मा और अनु शर्मा शामिल रहेंगे। उन्होने बताया कि मंच संचालन का कार्य डॉ. कर्म सिंह, जगदीश गौतम और भानु प्रिय वर्मा करेगें।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…
ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…
ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…
निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…