मुख्य समाचार

सिरमौर : त्रिलोकपुर पंचायत घर में किया जाएगा ‘‘प्रशासन गाँव की ओर’’ शिविर आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

एस डी एम नाहन रजनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक ‘‘प्रशासन गाँव की ओर’’ कार्यक्रम के अंतर्गत नाहन उपमंडल के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा गाँव-गाँव जा कर आम-जन की समस्याओं को सुना जा रहा है तथा उनका मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाहन उपमंडल की बनकला पंचायत घर में आयोजित इस कार्यक्रम में पिछले कल 44 इंतकाल, 2 विक्रय विलेख, 4 एग्रीमेंट, 33 प्रमाण पत्र, जारी किए गए। इसके अतिरिक्त एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ। इस अवसर पर चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया जहां पर लोगों का निशुल्क उपचार किया गया और उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। रजनेश कुमार ने बताया कि आज यह शिविर नाहन उपमंडल की त्रिलोकपुर पंचायत घर में आयोजित किया जाएगा, जहां पर त्रिलोकपुर, बर्मापापड़ी, कालाआम, पालियों मोगीनंद, नागल सुकेती और देवनी पटवार सर्कलों के लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा। बनकला में शिविर के दौरान तहसीलदार नाहन पूजा शर्मा, कुमारी कुनिका (प्रोबेशन एच.ए.एस.अधिकारी), नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, सतीवाला के प्रधान कमल शर्मा, बनकला के उप प्रधान राम कुमार, मात्तर पंचायत की प्रधान अलका सहित राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

14 hours ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

15 hours ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

16 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

17 hours ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

22 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

1 day ago