अपराध /दुर्घटना

मंडी : पीओ सेल मंडी ने धरा उद्घोषित अपराधी, पुलिस को दे रहा था चकमा

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

जिला पुलिस की विशेष पीओ सेल टीम को गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम द्वारा चरस तस्करी मामले में उद्घोषित अपराधी को सोझा से हिरासत में लिया गया है। मामले में पीओ सेल टीम ने आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना करसोग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी जिला के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी करसोग द्वारा एक बड़े चरस मामले में वांछित आरोपी को पीओ सेल टीम मंडी द्वारा सोझा से हिरासत में लिया गया है। आरोपी की शिनाख्त पेप चंद पुत्र मिर्जा सिंह निवासी गांव सोझा डाकघर सोमाकोठी तहसील करसोग जिला मंडी के खिलाफ वर्ष 2021 में पुलिस थाना करसोग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज किया था। वहीं आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी तक बाहर चल रहा था और अन्य आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में मामला विचाराधीन है। वहीं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी करसोग द्वारा उसे 1 जुलाई 2022 को उसे उदघोषित अपराधी घोषित कर दिया गया। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा आरोपी की धरपकड़ को लेकर विभिन्न जगहों पर दबिश दी गई। लेकिन आरोपी बार-बार पुलिस टीम को चकमा देकर भाग जाता था। इस पर पीओ सेल मंडी टीम एचएचसी मोहिंद्र सैनी, कांस्टेबल विवेक भंगालिया और एलएचसी दिनेश चौधरी को आरोपी के बारे में करसोग के सोझा में मौजूद होने की सूचना मिली इस पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पीओ सेल टीम मंडी ने एक उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि पीओ सेल टीम ने आगामी कार्यवाही के लिए आरोपी को करसोग पुलिस के हवाले कर दिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

12 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

15 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

19 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago