मुख्य समाचार

ऊना : भरवाईं स्कूल में हुआ एक दिवसीय एनएसएस कैम्प का आयोजन

ऊना (अक्की रतन/संवाददाता),

राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में आज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों एवम बच्चों की उपस्थिति में एक दिवसीय एनएसएस कैम्प का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा ने किया। यह एनएसएस कैम्प कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता गणित सुनील कुमार एवम प्रवक्ता कॉमर्स रेणु सरोच की अगुवाई में हुआ। इस कैम्प में वालंटियर ने विद्यालय भवन के चारों ओर झाड़ियों, पॉलिथीन व कूड़े कचरे की सफ़ाई की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा ने वालंटियर को समाज सेवा, रोड़ सुरक्षा तथा नशे की बुराई से संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने  कहा कि प्रत्येक एनएसएस स्वयंसेवी को समाजसेवा के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए तथा नशे जैसी बुरी आदतों से बचना चाहिए। इस अवसर पर प्रवक्ता राकेश कुमार, संजीव कुमार, बलभद्र, ललित मोहन, धीरज, कुमारी शैलजा, achhra devi, मनोज कुमार, अनीता भारद्वाज, राजेश कुमार, सतबीर, रेणु बाला, रविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

10 hours ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

12 hours ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

12 hours ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

12 hours ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

13 hours ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

15 hours ago