मुख्य समाचार

सिरमौर : एसडीएम संगड़ाह से की पटवारी द्वारा फाइल गुम किए जाने की शिकायत

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले कोलवा गांव के किसान बबलू चौहान ने लवाली वृत के पटवारी व उनके चौकीदार द्वारा उनकी फाइल गुम किए जाने की लिखित शिकायत एसडीएम से की तथा इसकी प्रतिलिपि डीसी सिरमौर को भी ईमेल से भेजी। शिकायत पत्र की प्रति करते हुए बबलू ने बयान में कहा कि गत 25 अक्टूबर 2022 को बारिश व भूस्खलन से उनकी पशुशाला गिरने से 3 पशु दबकर मरे थे तथा प्राकृतिक आपदा से हुए इस नुकसान से संबंधित आवेदन अथवा फाइल उन्होंने सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ 26 अक्टूबर 2022 को पटवारी लवाली को दी थी। उनके साथ आवेदन करने वाले अन्य लोगों के केस सेंक्शन होने का पता चलने पर सोमवार को जब उन्होंने इस बारे तहसील व एसडीएम कार्यालय संगड़ाह से पता किया, तो बताया गया कि फाइल यहां नहीं पंहुची है अथवा गुम हुई है। प्राकृतिक आपदा अथवा बारिश से पशुशाला गिरने से उक्त किसान की एक जर्सी गाय, एक बैल व एक बछड़ा मर गए थे, जिनकी फोटो भी उन्होंने शिकायत पत्र के साथ संलग्न की है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले गत 11, दिसंबर 2021 को भी लवाली के पटवारी अक्षय कुमार व चौकीदार धनवीर उनकी जमीन के इंतकाल संबंधी फाइल भी गुम कर चुके हैं। उन्होंने प्रशासन अथवा संबंधित अधिकारियों से जल्द फाइलों का पता लगाने व हिमाचल सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदा के तहत निर्धारित राहत राशि जारी करने की अपील की है। तहसील कार्यालय अधीक्षक संगड़ाह ने कहा कि तहसीलदार आज छुट्टी पर है और कल आ जाएंगे। लवाली वृत के पटवारी अक्षय ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि उन्होंने उक्त फाइल तहसील कार्यालय भेजी थी और संभवतः वहीं से गुम हुई होगी। उधर एसडीएम संगड़ाह डॉ. विक्रम नेगी द्वारा फाइल गुम होने संबंधित शिकायत आगामी कार्रवाई के लिए तहसीलदार को भेजी जा चुकी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago