मुख्य समाचार

सोलन : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन में करेगी जिला युवा सम्मेलन

सोलन (निशेष शर्मा/संवाददाता),

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सोलन में किया गया। इसमें मुख्य रूप में अभाविप सोलन के विभाग संगठन मंत्री अश्वनी ठाकुर जिला प्रमुख हुकुम जिला संगठन मंत्री बलबीर ठुकराल तथा जिला संयोजक शेखर कंडारी, उपस्थित रहे। इस बैठक में पूरे ज़िले से 31 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन आज बना है व 1949 से आज तक छात्र व समाज हित में कार्य कर रहा है यह वर्ष विद्यार्थी परिषद का 75 वां वर्ष है। इस बैठक में अभाविप सोलन विभाग संगठन मंत्री अश्वनी ठाकुर  ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज स्कूल से लेकर आईटीआई, आईआईटी वह सभी राष्ट्रिय स्तर के शिक्षण संस्थानों में परिषद का काम पहुंचा है। WOSY जैसे प्रकल्पो द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय छात्रों तक वासुदेव कुटुम्बकम व राष्ट्र के पुनर्निर्माण के विचार के साथ लाखो छात्रों को जोड़ते हुए आज परिषद काम कर रहा है। विद्यार्थी परिषद के अमृत महोत्सव को मानने हेतु आने वाले दिनों में अभाविप  देश के सभी ज़िलों में ज़िला सम्मेलनों का आयोजन करने जा रही है। यह जिला सम्मेलन 12 जनवरी (स्वामी विवेकानंद जयंती) से 23 जनवरी (सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती) यानी युवा दिवस से लेकर पराक्रम दिवस तक विद्यार्थी परिषद इस सम्मेलन को आयोजित करेगी। इन सम्मेलनों में परिषद की स्कूल की इकाई, महाविद्यालय इकाई, विश्वविद्यालय इकाई व सभी राष्ट्रिय स्तर के शिक्षण संस्थानों से लेकर आई टी आई के छात्र इन जिला सम्मेलनों में भाग लेंगे। साथ ही जिला संयोजक शेखर कंडारी ने कहा कि यह सम्मेलन सोलन जिला का सम्मेलन नालागढ़ में होना तय हुआ है तो इस सम्मेलन में लगभग 4 हज़ार संख्या रहेगी। वहीं इस सम्मेलन में सोलन जिला के विभिन्न स्कूल महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय इकाइयों के कार्यकर्ता इस सम्मेलन में भाग लेंगे और जिला के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें SFD संयोजक रोहित नेकटा सह संयोजक पीयूष तथा आर्या SFS संयोजक सन्नी सह संयोजक का कणिका राष्ट्रीय कला मंच संयोजक अंकिता ठाकुर सह संयोजक रोहित प्रेमी है। मीडिया संयोजक युगल, सह संयोजक हिमांशु, सोशल मीडिया संयोजक काश़ माधव, व्यावसायिक शिक्षा संयोजक पुनीत राणा,  छात्र उद्घोष जिला संयोजक साहिल कटोच, सह संयोजक ऋतिक, खेल आयाम जिला संयोजक देवांश शुद, pharma Vision जिला संयोजक पारुल शर्मा, agree vision जिला संयोजक श्रेया, शोध जिला संयोजक साहिल चौहान, RTI जिला संयोजक शीतल ठाकुर, इन सभी को दायित्व दिया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

13 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

16 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago