खेल जगत

भरमौर : होली में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

भरमौर (ओपी शर्मा/सब एडिटर),

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विकास खंड भरमौर के होली में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। यह जानकारी नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी(भरमौर) मनीष ठाकुर ने दी। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान सिरमौरी राम व जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार ने मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत की। इस प्रतियोगिता का आयोजन तहसील होली के तियारी के खेल मैदान मे आयोजन किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी मनीष ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीबॉल, ऊँची कूद, 800 मीटर दौड़, महिला वर्ग में चैअर रैस इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केंद्र की यह प्रतियोगिता युवक मंडल तियारी और शिव शक्ति युवक मंडल मझेरन के सहयोग से आयोजित की जा रही हैं। आज प्रतियोगिता के पहले  दिन 4 कबड्डी और 5 मैच वालीबॉल के खेले गए। जिसमें सभी खिलाडियों ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया। इस मौके पर ग्राम पंचायत उप प्रधान जय राम नरेश जोगिंदर, सुनंद कपूर, संजय, अश्विनी, सुशील अजय, अभिषेक विहान, हेम राज, सन्नी राणा आदि उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दोस्त देखते रह गए, कौशल्या डैम में डूबकर युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। औद्योगिक शहर परवाणू के समीप कामली पंचायत स्थित कौशल्या डैम में बुधवार दोपहर…

4 hours ago

₹20 करोड़ की लागत से बने खजूरना पुल का सांसद सुरेश कश्यप ने किया लोकार्पण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 24 जून। भाजपा नेता एवं सांसद सुरेश…

10 hours ago

राजा वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, होली में बच्चों व मरीजों को बांटे फल और मिठाइयां

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर खंड के पैन्शनरो की त्रैमासिक बैठक…

12 hours ago

ददाहू में कर एवं आबकारी विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर, करदाताओं को दी नई कर व्यवस्था की जानकारी

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…

1 day ago

जिला में 28 जून को 61181 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक-उपायुक्त

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

1 day ago

लाहौल-स्पीति में 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की नियंत्रित वितरण व्यवस्था समाप्त

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…

1 day ago