खेल जगत

राजगढ़ : डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ़),

राजगढ़ के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के छात्र रांची झारखंड व जालंधर में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आगामी 22 दिसंबर को रवाना होंगे। इसमें रोनित ठाकुर रांची, पलक ठाकुर, यशस्वी शर्मा, सना ठाकुर और खुशबू कबड्डी तथा स्नेहा ठाकुर खो-खो जालंधर में भी भाग ले रहे हैं। छात्रों ने ना केवल कबड्डी और खो-खो में कमाल धमाल किया बल्कि 15 दिसंबर 2022 को कालीबाड़ी शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय योगासन खेलकूद प्रतियोगिता में भी पारुल, तनीषा, दिशिता शर्मा, अक्षिता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय विजय वर्मा ने बच्चों की प्रतिभाओं की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों और शारीरिक शिक्षक विनोद कुमार को बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि वहां भी सभी छात्र उच्च कोटि का प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

₹20 करोड़ की लागत से बने खजूरना पुल का सांसद सुरेश कश्यप ने किया लोकार्पण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 24 जून। भाजपा नेता एवं सांसद सुरेश…

2 hours ago

राजा वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, होली में बच्चों व मरीजों को बांटे फल और मिठाइयां

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर खंड के पैन्शनरो की त्रैमासिक बैठक…

4 hours ago

ददाहू में कर एवं आबकारी विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर, करदाताओं को दी नई कर व्यवस्था की जानकारी

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…

23 hours ago

जिला में 28 जून को 61181 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक-उपायुक्त

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

24 hours ago

लाहौल-स्पीति में 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की नियंत्रित वितरण व्यवस्था समाप्त

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…

1 day ago

सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई: 31.93 ग्राम चिट्टा, नकदी और डिजिटल मशीन बरामद

सोलन ( नरेंद्र कूमार संवाददाता ), सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की…

1 day ago