मुख्य समाचार

शिमला : राजनीति के सफर की शुरुआत करने वाले अमित ठाकुर अब राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे नेतृत्व

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ़),

छात्र संगठन SFI का अखिल भारतीय महासम्मेलन इन दिनों हैदराबाद में चला हुआ है। इसमे देश भर के अनेकों संस्थानों से छात्र नेता शिक्षण संस्थानों में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते है। तीन वर्ष के अंतराल के बाद इस तरह का महासम्मेलन आयोजित किया जाता है और देश भर में छात्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख नेताओं की राष्ट्रीय स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाता है जो देश भर में छात्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। छात्र संगठन के महासम्मेलन में इस बार अमित ठाकुर जो SFI हिमाचल के राज्य महासचिव है उन्हें केंद्रीय कमेटी में राज्य सचिवालय में चुना गया है। जिसकी खबर समूचे क्षेत्र में पहुंचते ही खुशी का माहौल हैं। अमित ठाकुर हिमाचल प्रदेश एसएफआई राज्य सचिव सिरमौर जिला के एक छोटे से गांव भवाई विधानसभा क्षेत्र रेणुका जी से संबंध रखते हैं। अपनी आरंभिक शिक्षा नजदीकी मिशनरी स्कूल परमहंस योगानंद वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से पूरी करने के बाद नाहन महाविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान वह छात्र राजनीति में सक्रिय रहे व एसएसआई से ही 2013 में महान महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए। 2017 पहली बार राज्य सचिव चुने गए आम सहमति से 2020 में नोहराधार जिला परिषद वार्ड से जिला परिषद का चुनाव लड़कर भाजपा कांग्रेस के दिग्गजों को कड़ी टक्कर देते हुए सम्मान जनक जनसहयोग हासिल किया और 17वें अखिल भारतीय सम्मेलन में इन्हें अखिल भारतीय सचिवालय सदस्य के रूप में चुने जाने से क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर है। यह हिमाचल प्रदेश के साथ साथ जिला समस्त सिरमौर वासियो के लिए गर्व का क्षण है। ऐसे होनहार युवा राजनीतिक क्षेत्र में आगे आकर क्षेत्र व प्रदेश का नेतृत्व करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

28 minutes ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

2 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

3 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

5 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

7 hours ago

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब दूसरी पत्नी भी हो सकती है पेंशन की हकदार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…

8 hours ago