अपराध /दुर्घटना

ठियोग : ठियोग के अंतर्गत माओरी में नाले के पास मिला शव

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ़),

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आए दिन हत्या, दुर्घटना या फिर आत्महत्या जैसी कोई न कोई वारदात देखने को मिलती है। ऐसा ही मामला उपमंडल ठियोग के अंतर्गत आने वाले पुलिस स्टेशन छैला में सामने आया। जहाँ माओरी में नाले के पास एक शव बरामद किया गया। इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस टीम शीघ्र ही एक्शन मोड में आई और मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंच कर देखा कि शव को कुत्तों व अन्य जंगली जानवरों ने खा कर सिर को धड़ से अलग कर दिया था। जानकारी देते हुऐ डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पहली छानबीन में पाया कि व्यक्ति का शव वह नाले के पास पड़ा हुआ था, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि व्यक्ति की मौत गिरने से हुई है। हालाँकि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है, उधर थानेदार व डीएसपी ठियोग द्वारा भी मौके का जायजा लिया गया व पुलिस विभाग धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago