सोलन (कमलजीत/संवाददाता),
जिला सोलन कुनिहार के जाडली गांव के समीप पुलिस ने दो लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक जाडली में जनता ढाबा के समीप एक गाड़ी जो सड़क से दूसरी तरफ खड़ी थी जिस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में 2 लोग सवार थे। गाड़ी (HP08A-3546) से 180 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान दलीप कुमार व नरेश कुमार निवासी चौपाल जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में बारिश में 82 प्रतिशत…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। साइबर ठग लोगों की जीवनभर की कमाई पर हाथ साफ करने के…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), धर्मपुर, 27 नवंबर 2026: SIU सोलन की टीम…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना…