सोलन (कमलजीत/संवाददाता),
शूलिनी मंदिर को भव्य बनाने का काम शुरू हो गया है। लाखों लोगों की आस्था के केंद्र गंज बाजार में बने शूलिनी दुर्गा मंदिर को अब नया स्वरूप दिया जा रहा है। मंदिर को लाखों रुपए की लागत से बनाने का काम शुरू हो गया है। फिलहाल मंदिर के ऊपर के हिस्से को तोड़कर काम जारी है, इसके बाद इसमें सिल्वर सैलेड का काम भी होना है। हालाँकि मंदिर के गृह में किसी भी प्रकार की छेड़खानी नहीं की जाएगी, सिर्फ मंदिर को बड़ा और भव्य बनाने का काम जारी है। करीब 15 दशक पुराना यह मंदिर अब भक्तों को नए स्वरूप में नजर आएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के ऊपर 4 से 5 गुम्मट लगाने की योजना है ताकि मंदिर आकर्षक दिखे। इसके अलावा मंदिर के बाहर लगाने वाले सेलेट को लगाने के लिए बाहरी राज्यों से कारीगर आएंगे ताकि जब मंदिर पूरा तरीके से तैयार हो तो वह देखने में ओर भी सुंदर लगे। राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के अवसर पर हर वर्ष माता शूलिनी अपनी बड़ी बहन से मिलने के लिए इसी मंदिर में पहुंचती है वहां पर वह 3 दिन तक अपनी बड़ी बहन दुर्गा के साथ रहती है। इस दौरान मंदिर में लाखों लोग माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कितनी बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को संभालने में प्रशासन की भी मुश्किलें बढ़ जाती है इसलिए मन्दिर को बड़ा बनाया जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…