अपराध /दुर्घटना

मंडी : चैलचौक बाजार के साथ महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के गोहर उपमंडल के चैलचौक पंचायत में एक महिला का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव की पहचान 60 वर्षीय शुक्रि देवी पत्नी खेमू गाँव गदयाहड़ा (कोहलू) के रूप में हुई है। सुबह सवेरे महिला का शव बरामद होने से चैलचौक बाजार में यह खबर फैलने से आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी बलदेव सोनी ने बताया वह वीरवार सुबह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रहे थे तो उनकी नजर घर से नीचे की ओर पड़ी तो देखा एक अज्ञात महिला नीचे गिरी हुई है। इसको लेकर बलदेव सोनी ने इसकी सूचना चैलचौक प्रधान को दी। यह घटना दो घरों के बीच मे बनी एक खाई में गिरने से हुई है। बताया जा रहा है कि महिला शुक्रि देवी मानसिक रूप से बीमार रहती थी व चैलचौक बाजार के इर्दगिर्द इसका हर रोज घूमना रहता था। शुक्रि देवी का पति खेमू का देहांत कुछ बर्षो पूर्व हो चुका है। शुक्रि देवी का एक बेटा है वह भी मानसिक रूप से बीमार रहता है। घटना की सुचना मिलते ही गोहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की मौत कैसे हुई इसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है इसके उपरांत महिला का शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किया जा सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

15 hours ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

1 day ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

3 days ago

फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मुआवजे की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…

3 days ago